दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

मोहनिया शहर. प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं. वहीं, बाजारों में भीड़ उमड़ रही है. मिठाई, दीये, झालर, इलेक्ट्रॉनिक लाइट, कपड़े और उपहार की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गयी. इस बार सजावटी सामग्रियों में रंग-बिरंगी एलइडी लाइट और मिट्टी के आकर्षक दीयों की खूब मांग देखी जा रही है. स्थानीय कुम्हारों की भी अच्छी आमदनी हो रही है. शहर के मुख्य बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही. बच्चे जहां पटाखे और मिठाइयों को लेकर उत्साहित हैं, वहीं महिलाएं घरों में रंगोली और पूजा सामग्री की तैयारी में जुटी हैं. स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर विशेष इंतजाम किये हैं. आज यानी सोमवार को दीपों का पर्व दीपावली मनाया जायेगा, जिसको लेकर चारों तरफ तैयारी जोरो पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >