कैमूर में LJP रामविलास ने बदली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की कमान, मो. अलाउद्दीन अंसारी बने जिलाध्यक्ष

कैमूर में लोजपा (रामविलास) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष मो. सलीम साहिल ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।

kaimur News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक रविवार को कैमूर में आयोजित की गयी. बैठक का नेतृत्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सलीम साहिल ने किया, जबकि अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप पासवान ने किया. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी.

मो. अलाउद्दीन अंसारी बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

बैठक के दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में मो. अलाउद्दीन अंसारी के चयन की घोषणा की गयी. वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव पद से फिरोज अंसारी को मुक्त कर दिया गया.

नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन में सक्रियता बढ़ाने और प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मो. सलीम साहिल ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने तथा संगठन के विस्तार के लिए लगातार काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता जरूरी है.

जिलाध्यक्ष बोले- मजबूत संगठन ही सफलता का आधार

पार्टी जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की.

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में शत्रुघ्न, रणजीत सिंह, संजय सिंह, तेजन पासवान, राकेश सिंह, प्रदीप पासवान, दीपक वर्मा, संजय कुमार चौधरी, संजय शर्मा, संतोष सिंह, वाममेश सिंह, पंकज उपाध्याय, जावेद अख्तर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >