एनएच-19 पर लग्जरी कार से शराब की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

यूपी से बिहार लायी जा रही थी अंग्रेजी शराब, सावठ गेट के पास धरे गये आरोपित

यूपी से बिहार लायी जा रही थी अंग्रेजी शराब, सावठ गेट के पास धरे गये आरोपित एंटी लिकर टास्क फोर्स व स्थानीय पुलिस ने खदेड़कर पकड़ी मारुति कार दुर्गावती. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर सावठ गेट के समीप शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस व एंटी लिकर टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में एक लग्जरी कार से 38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपितों की पहचान जिले के मोहनिया सकरौली (इस्माईलपुर) निवासी 32 वर्षीय धनजी चौधरी व सासाराम के अमरातालाब (बढ़ईयाबाग) निवासी अरविंद उपाध्याय के 18 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष गिरीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक कार में शराब की खेप बिहार लायी जा रही है. सूचना मिलते ही एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी एसआइ रौशन कुमार व दुर्गावती थाने के एसआइ राजेंद्र राम पुलिस बल के साथ एनएच-19 पर वाहन का इंतजार करने लगे. कुछ ही समय में एक मारुति कार उत्तर प्रदेश की ओर से बिहार सीमा में प्रवेश करते हुए दिखायी दी. पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो आरोपित गाड़ी लेकर भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने पीछा करते हुए सावठ के पास उन्हें घेर कर पकड़ लिया. जब कार की तलाशी ली गयी, तो उसके अंदर से कुल 38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी में शामिल दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >