कैमूर के रामगढ़ में 28.435 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में कई ब्रांड की शराब बरामद

कैमूर के रामगढ़ बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 28.435 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामगढ़ प्रतिनिधि. कैमूर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से 28.435 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

बांदीपुर निवासी तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बांदीपुर निवासी अफजल सिद्दीकी, पिता नसीम सिद्दीकी के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में शराब की खरीद-बिक्री और आपूर्ति से जुड़े कई अहम बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

कई ब्रांड की विदेशी शराब बरामद

पुलिस की तलाशी में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब में ब्लू लाइम ब्रांड के 200 एमएल के 92 पाउच (18.4 लीटर), 8 पीएम ब्रांड के 180 एमएल के 30 पाउच (5.4 लीटर), आइकोनिक व्हाइट ब्रांड की 375 एमएल की 9 बोतलें (3.375 लीटर) और 180 एमएल की 7 बोतलें (1.260 लीटर) शामिल हैं. कुल 28.435 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है.

शराब के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जानी थी. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है.

शराब तस्करी के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

रामगढ़ थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >