Kaimur News : सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी, जानें ओपीडी का समय

Kaimur News सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी अपडेट है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शुक्रवार, 26 जून को ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में तैनात रहने वाले डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी अपडेट है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शुक्रवार, 26 जून को ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में तैनात रहने वाले डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना किसी परेशानी के सही समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिल सके. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर्स अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ओपीडी सेवाओं का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे . अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों से अपील की गई है कि वे समय से आकर अपना रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्चा कटवा लें, ताकि समय पर इलाज मिल सके.

शुक्रवार को ओपीडी में उपलब्ध डॉक्टरों की पूरी लिस्ट 

मरीजों की सुविधा के लिए किस विभाग में कौन से डॉक्टर बैठेंगे, उसकी पूरी सूची नीचे दी गई है

विभाग/ विशेषज्ञता चिकित्सक का नाम

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा नारायण 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी ममता गुप्ता 

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अदिति सुकन्या 

ईएनटी विशेषज्ञ (कान, नाक, गला) डॉ श्यामाकांत प्रसाद 

जेनरल फिजिशियन डॉ जयप्रकाश पटेल 

जेनरल सर्जन डॉ प्रशांत कुमार 

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ अमरेश कुमार 

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह 

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अविनाश बहादुर 

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

इस उमस भरी गर्मी को देखते हुए अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन अपने साथ पीने के पानी की बोतल जरूर रखें. ओपीडी पर्चा काउंटर पर भीड़ से बचने के लिए सुबह थोड़ा जल्दी पहुंचने की कोशिश करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >