Kaimur News : लहसुन-मिर्च में तीखापन बरकरार, चांदी 2.57 लाख प्रति किलो, जानें दाल-अनाज के दाम

Kaimur News बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. हालांकि ग्राहकों की संख्या कम होने की वजह से आज शनिवार को बाजार में स्थिरता रहने की उम्मीद है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : बाजार में मांग की कमी के बावजूद कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. हालांकि ग्राहकों की संख्या कम होने की वजह से आज शनिवार को बाजार में स्थिरता रहने की उम्मीद है, लेकिन सर्राफा मंडी में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त की संभावना जताई जा रही है. दूसरी ओर, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि बाहर से आने वाले आलू-प्याज और कुछ हरी सब्जियों के दामों में आ रही तेजी अब थमने लगी है. आइए जानते हैं आज कैमूर के सर्राफा, गल्ला (अनाज) और सब्जी मंडी का ताजा हाल.🪙

सर्राफा बाजार: सोने-चांदी के आज के संभावित भाव

स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने और चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. शनिवार को बाजार में रेट्स इस प्रकार रहने की संभावना है

24 कैरेट सोना: ₹1,52,678 प्रति 10 ग्राम (बीते दिन यह ₹1,52,200 था)

22 कैरेट सोना: ₹1,42,890 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना: ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम

चांदी (कच्ची): ₹2,54,000 से ₹2,57,700 प्रति किलोग्राम

चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).

गल्ला मंडी: अनाज, दाल और तिलहन के दाम (प्रति क्विंटल)

थोक बाजार में अनाज और दलहन की कीमतें फिलहाल नियंत्रण में बनी हुई हैं

उत्पाद न्यूनतम भाव अधिकतम भाव

गेहूं 2,200 2,500

धान (सामान्य) 1,800 2,100

चना4,800 5,400

मसूर दाल 5,500 6,200

अरहर दाल 6,500 7,500

सरसों (तिलहन) 5,000 5,800🥕

सब्जी मंडी: आलू-प्याज में राहत, नींबू और मिर्च ने छुड़ाए पसीने

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों के दामों में जो तेजी थी, वह अब गिर रही है और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज का रेट और गिर सकता है. हालांकि, लहसुन में क्वालिटी के अनुसार अभी भी 40 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त है.

मंडी में थोक भाव (प्रति क्विंटल)

आलू (थोक):₹700 से ₹840

प्याज (थोक): ₹1,480 से ₹1,660

लहसुन: ₹800 से ₹1,000

खुदरा बाजार का भाव

आलू (खुदरा): ₹1,200 से ₹1,800 प्रति क्विंटल

प्याज (खुदरा): ₹1,400 से ₹1,800 प्रति क्विंटल

टमाटर: ₹1,000 से ₹2,000 प्रति क्विंटल से शुरुआत.

गर्मी का असर: नींबू, मिर्च और धनिया सातवें आसमान पर

आढ़ती संघ के अध्यक्ष के मुताबिक, भीषण गर्मी के चलते बाजार में केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू आदि के दामों में भारी तेजी है. फिलहाल कैमूर के खुदरा बाजार में नींबू ₹20 की एक जोड़ी (दो पीस) बिक रहा है, जबकि हरी मिर्च ₹80 से ₹100 प्रति किलो और हरा धनिया ₹250 प्रति किलो के पार जा पहुंचा है. आशंका जताई जा रही है कि गर्मी और बढ़ने पर जब रांची और वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >