भभुआ में पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान गई जान

भभुआ थाना इलाका के मनिहारी स्थित अमराहा पुल के समीप अज्ञात पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई. युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Kaimur News: (कैमूर से अमित कुमार सिन्हा) भभुआ थाना इलाका के मनिहारी स्थित अमराहा पुल के समीप अज्ञात पिकअप के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई. युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृत युवक भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी बगेदू विंद का बेटा गोरख कुमार बताया जाता है.

कैसे हुआ हादसा

मृतक के चाचा सहेदु विंद ने बताया कि उनका भतीजा शुक्रवार देर रात 10 बजे के बाद बाइक से अपने गांव कटरा लौट रहा था, इसी दौरान अमराहा पुल के समीप युवक जैसे ही पहुंचा सामने से आ रहे पिकअप ने उसे रौंद दिया. हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जहां इमरजेंसी में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित किए जाने और डीएम से पोस्टमार्टम के अनुमति मिलने के बाद भभुआ थाने की पुलिस ने देर रात ही पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

Also Read: दिन में खुदाई, रात में भर जाता है गड्ढा, गयाजी के इस गांव का रहस्य बना चर्चा का विषय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >