Kaimur News : सदर अस्पताल में सोमवार को इन डॉक्टरों की देखरेख में होगा मरीजों का इलाज, देखें पूरी लिस्ट

Kaimur News सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है. सोमवार (8 जून) को अस्पताल प्रबंधन की ओर से बाह्य रोगी विभाग के लिए डॉक्टरों की रोस्टर सूची जारी कर दी गई है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है. सोमवार (8 जून) को अस्पताल प्रबंधन की ओर से बाह्य रोगी विभाग के लिए डॉक्टरों की रोस्टर सूची जारी कर दी गई है. इस व्यवस्था के तहत आज विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में मौजूद रहेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा.

ओपीडी का समय 

सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखने का समय सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान अलग-अलग विभागों के डॉक्टर अपनी सेवाएँ देंगे.

डॉक्टरों की पूरी सूची 

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आज ओपीडी में निम्नलिखित विशेषज्ञ तैनात रहेंगे:

विभाग तैनात डॉक्टर का नाम

जनरल फिजिशियन डॉ अभिलाष चंद्रा

ऑर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग) डॉ सीतेश कुमार, डॉ अमरेश कुमार

जनरल सर्जन डॉ धनन्जय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ (स्किन) डॉ संतोष कुमार सिंह

स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनाकॉलोजिस्ट) डॉ मधु यादव, डॉ. अदिति सुकन्या

दंत रोग विशेषज्ञ (डेंटिस्ट) डॉ अविनाश बहादुर

आयुष चिकित्सक डॉ सुशील कुमार झा

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

सोमवार के दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या आमतौर पर अधिक होती है. इसलिए दूर-दराज से आने वाले मरीजों को सलाह दी जाती है कि वे समय से अस्पताल पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन (पर्चा) कटवा लें, ताकि दोपहर 2 बजे से पहले वे संबंधित डॉक्टरों से परामर्श ले सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >