दिल्ली से घर लौट रहा किशोर भभुआ रोड स्टेशन पर भटका, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Kaimur News: दिल्ली से गया लौट रहा 15 वर्षीय किशोर अजय कुमार गलती से भभुआ रोड स्टेशन पर उतर गया और भटक गया. मोहनिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार के लोग उसे लेने के लिए रवाना हो गए.

Kaimur News (विनोद कुमार): दिल्ली से अपने घर लौट रहा एक 15 वर्षीय किशोर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अचानक भटक गया. किशोर की पहचान गया जिला के बैन थाना स्थित जोगा बिगहा गांव निवासी रुदल डोम के 15 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित किशोर अजय कुमार ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह दिल्ली में रहकर कूड़ा बीनने का काम करता था और बुधवार को ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहा था.

सहयात्रियों की बातों में आया

अजय ने बताया कि रेल यात्रा के दौरान कुछ अज्ञात यात्रियों ने उसे अचानक बताया कि बिहार आ गया है, जिसके बाद वह हड़बड़ी में भभुआ रोड स्टेशन पर ही उतर गया. स्टेशन पर उतरने के बाद जब उसने एक स्थानीय व्यक्ति से स्टेशन का नाम पूछा तो उसे भभुआ रोड बताया गया. अपना स्टेशन न होने की बात सुनकर वह बुरी तरह घबरा गया और स्टेशन परिसर में ही जोर-जोर से रोने लगा.

पुलिसकर्मियों ने की त्वरित मदद

वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने बेहतरीन मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित किशोर को चांदनी चौक स्थित पुलिसकर्मियों के पास सुरक्षित पहुंचाया. वहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उसे तत्काल मोहनिया थाना लाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उसका नाम-पता पूछकर उसके पैतृक गांव के संबंधित थाने से संपर्क साधा. पुलिस की इस त्वरित पहल से बच्चे को काफी संबल मिला.

मां से कराई गई बातचीत

थाना अध्यक्ष ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर के परिजनों को इस संबंध में त्वरित सूचना दे दी गई है तथा थाने से ही उसकी मां से भी फोन पर बातचीत कराई गई है. सूचना मिलने के बाद किशोर के परिजन उसे वापस सुरक्षित घर ले जाने के लिए मोहनिया के लिए रवाना हो चुके हैं. पुलिस तब तक बच्चे की देखरेख कर रही है.

Also Read: कर्मनाशा के सरैयां में पहली बारिश से NH-2 पुल के नीचे जलजमाव, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >