kaimur news : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के बाजारों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. मांग में कमी होने के बावजूद सोने और चांदी के भाव लगातार हिचकोले खा रहे हैं. जहां बुधवार को सोने की कीमत में ₹400 की मामूली कमी देखी गई थी, वहीं गुरुवार को पीली धातु में ₹4000 की भारी बढ़त दर्ज की गयी. हालांकि, आज शुक्रवार को सोने के भाव स्थिर रहने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतें पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बनी हुई हैं .
कैमूर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है . शुक्रवार को बाजार के संभावित भाव इस प्रकार हैं:
24 कैरेट गोल्ड: ₹1,56,260 प्रति 10 ग्राम (गुरुवार को यह ₹1,56,300 था) .
22 कैरेट गोल्ड: ₹1,38,700 प्रति 10 ग्राम .
18 कैरेट गोल्ड: ₹1,16,000 प्रति 10 ग्राम .
चांदी (प्रति किलो): ₹2,60,000 से ₹2,85,000 तक .
चांदी के जेवर: ₹2,000 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग) .
चांदी के बर्तन: ₹2,200 प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग) .
सब्जी और अनाज मंडी : आलू-प्याज में राहत
सर्राफा बाजार से इतर अगर रसोई के बजट की बात करें, तो कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज की कीमतों में फिलहाल तेजी थमती दिख रही है . आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों पहले बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े थे, लेकिन अब आवक सुधरने से हरी सब्जियां थोड़ी सस्ती हो रही हैं . आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट और गिरने की संभावना है . हालांकि, गर्मी बढ़ते ही जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो दाम दोबारा बढ़ सकते हैं .
गर्मी का असर : नींबू ₹20 जोड़ी और धनिया ₹250 किलो
भीषण गर्मी के चलते आम दिनों में सस्ते बिकने वाले नींबू और हरी मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं . कैमूर बाजार में इस समय नींबू ₹20 का एक जोड़ा (दो पीस) और हरी मिर्च ₹80 से ₹100 प्रति किलो बिक रही है . वहीं, हरा धनिया ₹250 प्रति किलो के पार जा पहुंचा है . इसके अलावा मंडी में लहसुन की क्वालिटी के अनुसार ₹800 से ₹1000 प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है .
मंडी थोक भाव (प्रति क्विंटल में)
आलू (मंडी थोक): ₹640 से ₹800 (सब्जी बाजार में फुटकर भाव ₹1200 से ₹1800) .
प्याज (मंडी थोक): ₹1480 से ₹1660 (सब्जी बाजार में फुटकर भाव ₹1400 से ₹1800) .
टमाटर: ₹1000 से ₹2000 .
अनाज, दालें और तिलहन के दाम
गेहूं: ₹2200 से ₹2500 .
धान (सामान्य): ₹1800 से ₹2100 .
चना: ₹4800 से ₹5400 .
मसूर: ₹5500 से ₹6200 .
अरहर: ₹6500 से ₹7500 .
सरसों (तिलहन): ₹5000 से ₹5800 .
