Kaimur News: शव मिलने के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, विधायक ने की CBI जांच की मांग

Kaimur News: कैमूर के दुर्गावती नदी के पास दो सूटकेस और दो बोरियों में मिले शव के 99 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. जिसको लेकर अब रामगढ़ से बसपा विधायक सतीश कुमार सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैमूर पुलिस और बिहार सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा है और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.

Kaimur News (रंजय जायसवाल): रामगढ़ के दुर्गावती नदी और अभैदे नहर के पास दो सूटकेस व दो बोरियों में निर्मम हत्या कर फेंके गए बिना सिर के चार शव मिलने के 99 घंटे बाद भी अपराधियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए है. अब इस मामले को लेकर रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह ने सिंचाई विभाग के आईबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैमूर पुलिस और बिहार सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा.

बसपा विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

विधायक ने कहा बिहार में जंगल राज नहीं महाजंगल राज है, कैमूर में अपराधी अपराध करके खुलेआम घूम रहे है और सरकार अपराधियों मे जाती खोजने का काम कर रही है. निर्मम हत्या के खुलासे को लेकर मैं सरकार से सीबीआई जांच की मांग करता हूं. इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा. उन्होंने कहा अगर 15 दिनों के अंदर हत्या का उद्भेदन शव की शिनाख्त और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे, विधायक ने कहा मैने सदन में भी कहा था कि रामगढ़ विधानसभा में पुलिस बल की कमी है, कलानी, कर्मनाशा, देवहलिया बाजार में पुलिस चौकी का निर्माण होना चाहिए, किंतु सरकार ने नहीं सुनी.

उन्होंने आगे कहा कि यूपी और बिहार के सीमा पर उत्पाद विभाग द्वारा बनाए गए अखिनी चेक पोस्ट जहा यूपी से हर आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली जाती थी उसे बॉर्डर से तीन किलोमीटर और पीछे महरथा पूल पर ला दिया गया अब यूपी के अपराधी व तस्कर आराम से गया बॉर्डर एरिया में खुलेआम घूम रहे हैं. जिन्हें कोई रोकने वाला नहीं एक माह पहले मैने जिला मुख्यालय की बैठक में एसपी ने कहा था कि इसे पुनः अखिनी नदी पूल पर करवाईए उन्होंने कहा था, इसको मैं तुरंत देखकर करवाता हूं.

लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ कैमूर पुलिस चौक चौराहों पर आम लोगों से पेपर के नाम पर केवल वसूली कर रही है, जबकि अपराधी जिले में खुलेआम घूम रहे हैं. मौके पर सुग्रीव गुप्ता, पूर्व मुखिया मनीष राम,जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम, गोरख सम्राट, नंदू भारती, संत बिलास यादव, पवन यादव, धुरीहर यादव, पिंटू सर, मुन्ना कुशवाहा, मोहन राम सहित कई लोग मौजूद रहे.

डीआईजी ने कहा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

मोहनिया (कैमूर) शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश गुरुवार को मोहनिया पहुंचे, जहां उन्होंने मोहनिया डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं लंबित मामलों की जानकारी ली. मीडिया से बातचीत के दौरान डीआईजी ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में मिले चार सिरकटी शवों के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है उन्होंने कहा कि वह स्वयं घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे.

डीआईजी ने कहा कि मामले के शीघ्र उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >