मनरेगा मजदूरों के e-kYC के लिए रामपुर में शिविर का आयोजन, 43 का ऑन-द-स्पॉट सत्यापन

kaimur News: कैमूर के रामपुर प्रखंड में मनरेगा मजदूरों के ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 43 मजदूरों का ऑन-द-स्पॉट सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया को सुचारू करने की पहल की गई.

kaimur News:(राजू कुमार) कैमूर के रामपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा जॉब कार्डधारी मजदूरों के ई-केवाईसी के लिए शनिवार को पंचायत सरकार भवनों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर बीडीओ दृष्टि पाठक के नेतृत्व में आयोजित हुआ.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ई-केवाईसी के अभाव में रुके मजदूरी भुगतान को शीघ्र शुरू कराना था, ताकि मजदूरों को समय पर उनका मेहनताना मिल सके.

ई-केवाईसी नहीं होने से रुका था भुगतान

बीडीओ दृष्टि पाठक ने बताया कि इंदिरा आवास निर्माण कार्य में एक सौ से अधिक मनरेगा मजदूरों ने काम किया था, लेकिन ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उनकी मजदूरी का भुगतान लंबित था. इसी समस्या के समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर शिविर आयोजित किया गया, जिससे मजदूरों को राहत मिल सके.

विभिन्न पंचायतों में हुआ सत्यापन

शिविर के दौरान सबार में 8, बेलांव, कुडारी और जलालपुर में 1-1, अमांव में 3, खरेंदा में 8, पसाई में 7, भितरिबांध में 2 तथा बड़कागांव में 10 मजदूरों का ई-केवाईसी पूरा किया गया. इस प्रकार कुल 43 मजदूरों के दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की गई.

छूटे मजदूरों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

बीडीओ ने बताया कि जो मजदूर किसी कारणवश शिविर में शामिल नहीं हो सके, उन्हें संबंधित पंचायत के रोजगार सेवक से संपर्क कर जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी पूरा कराने का निर्देश दिया गया है.

अब सीधे खाते में होगा भुगतान

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि काम के बाद मजदूरों को भुगतान में कोई परेशानी न हो. ई-केवाईसी अपडेट होने के बाद अब मजदूरी की राशि सीधे मजदूरों के बैंक खाते में भेजी जाएगी. बीडीओ ने सभी रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक जॉब कार्डधारी का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में भुगतान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

Also Read: केंद्र के निर्देश पर बिहार में AISHE पंजीकरण अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >