कैमूर के मोहनिया थाना पहुंचे एसपी शिखर चौधरी, देर रात औचक निरीक्षण में दिए कई अहम निर्देश

एसपी शिखर चौधरी ने मोहनिया थाना का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

मोहनिया पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार देर रात मोहनिया थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण का उद्देश्य थाना संचालन को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना था.

अभिलेख, मालखाना और सीसीटीवी व्यवस्था की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, अपराध पंजी, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, आगंतुक कक्ष और वाहन व्यवस्था का निरीक्षण किया. इसके अलावा लंबित मामलों के निष्पादन, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की.

पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अभिलेखों का नियमित संधारण करने, थाना परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सतर्कता बरतने और रात्रि गश्ती को अधिक प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया.

औचक निरीक्षण से बढ़ी पुलिसकर्मियों की सक्रियता

एसपी के औचक निरीक्षण से थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच सक्रियता देखने को मिली. निरीक्षण के दौरान थाना की समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >