कैमूर की हॉकी खिलाड़ी अर्चना का हुआ बिहार टीम में चयन

विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कैमूर बालिका हॉकी खिलाड़ी अर्चना कुमारी के बेहतरीन प्रदर्शन पर उसका चयन बिहार बालिका हॉकी टीम में किया गया है

भभुआ सदर. विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कैमूर बालिका हॉकी खिलाड़ी अर्चना कुमारी के बेहतरीन प्रदर्शन पर उसका चयन बिहार बालिका हॉकी टीम में किया गया है, जो दो से छह जनवरी तक ग्वालियर में राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाली हॉकी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी. बिहार हॉकी टीम में चयनित भगवानपुर प्रखंड के ओरा गांव निवासी धनंजय तिवारी और ममता देवी की संतान है. अर्चना कुमारी के बिहार हॉकी टीम में चयन होने के संबंध में मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी सिंह ने बताया कि कैमूर बालिका टीम की खिलाड़ी अर्चना कुमारी ने नालंदा, राजगीर में आयोजित विद्यालय हॉकी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उसने अंडर-19 हॉकी खेल में कैमूर की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन बिहार हॉकी टीम में किया गया है. गौरतलब है कि कैमूर के हॉकी कोच ओमप्रकाश के नेतृत्व में हॉकी खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. महिला हॉकी खिलाड़ी के चयन किये जाने पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कैमूर ओमप्रकाश कुमार, एथलेटिक्स जिला संयोजक दिलीप कुमार पटेल,शौकत अली गद्दी, अजय द्विवेदी, सलीम जावेद, विजय कुमार पाल, अशरफ अली,उमेश प्रसाद ,कमलेश कुमार, रंजीत कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >