चांद थाना क्षेत्र में शराब सेवन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक कुमार श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार और धनश्याम लाल के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
शराब सेवन की जांच में पकड़े गये तीनों
पुलिस के अनुसार, शराब सेवन के मामले में जांच के दौरान तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया. इसके बाद नियमानुसार उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.
तीनों आरोपित अलग-अलग जगह के निवासी
गिरफ्तार लोगों में दीपक कुमार श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी ग्राम व थाना भभुआ, प्रवेश कुमार, पिता शिव प्रसाद, निवासी ग्राम केवाई, थाना सोनहन और धनश्याम लाल, पिता लालमुनी श्रीवास्तव, निवासी ग्राम व थाना भभुआ, जिला कैमूर शामिल हैं.
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी पुलिस
थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि तीनों को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
