बिहार सरकार के स्वायत्तता कानून-2026 के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिहार के रामगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वायत्तता कानून 2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

रामगढ़ स्थित ग्राम भारती कॉलेज में बिहार सरकार के स्वायत्तता कानून-2026 के विरोध में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में सरकार के प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की गयी.

स्वायत्तता कानून-2026 के प्रस्ताव का विरोध

शिक्षक संघ और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव से विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

प्रस्ताव वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि जब तक बिहार सरकार स्वायत्तता कानून-2026 से संबंधित प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की.

प्राचार्य समेत शिक्षक और कर्मचारी हुए शामिल

प्रदर्शन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद कुमार सिंह के अलावा डॉ. आमोद प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. मोहन प्रसाद वर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. रश्मि नायक, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. यादवेंद्र दुबे समेत कई शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे.

VIDEO: पटना में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >