कैमूर : भदौला में तिरंगा रैली से गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता के जयघोष से सराबोर हुआ गांव

कैमूर के मध्य विद्यालय भदौला में छात्रों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। इस दौरान गांव में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजे।

कुदरा प्रखंड क्षेत्र के भदौला मध्य विद्यालय में बुधवार की सुबह तिरंगा रैली निकाली गयी. विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग और गांव की गलियों से होकर गुजरी. हाथों में तिरंगा लेकर शामिल छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाये. रैली में शिक्षक, शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए.

तिरंगे के साथ गांव की गलियों में निकले बच्चे

तिरंगा रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए. भारत माता के गगनभेदी जयघोष और वंदे मातरम के नारों से पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना रहा.

हेडमास्टर ने किया तिरंगा रैली का नेतृत्व

तिरंगा रैली का नेतृत्व विद्यालय के हेडमास्टर बीरेंद्र कुमार पाल ने किया. रैली में विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाओं के अलावा गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. रैली विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करते हुए दोबारा विद्यालय परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ.

बच्चों को सुनायी स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान की गाथा

तिरंगे के महत्व की दी जानकारी: रैली के समापन के बाद हेडमास्टर बीरेंद्र कुमार पाल ने बच्चों को संबोधित किया. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में देशभक्तों द्वारा दिये गये बलिदान की गाथाएं सुनायीं और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व की जानकारी दी.

वंदे मातरम के महत्व से भी कराया परिचित

हेडमास्टर ने बच्चों को बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के महत्व और उपलब्धियों के बारे में भी बताया. उन्होंने बच्चों से देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना बनाए रखने की अपील की.

VIDEO: पटना में प्रॉपर्टी डीलर शुभम कुमार को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें पूरी रिपोर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >