कैमूर में शादी में आया युवक बना हादसे का शिकार , कुएं में गिरने से गई जान

Kaimur Accident News: कैमूर में शादी में शामिल होने आए युवक की कुएं में गिरने से मौत, गांव में मातम. जोगिंदर राम के घर के पास एक पुराना कुआं है, जिस पर जगत (घेरा) नहीं बना हुआ था. रात के समय घर से निकलने के दौरान ओमप्रकाश राम को कुएं की जानकारी नहीं थी और वह अनजाने में उसमें गिर पड़े.

Kaimur Accident News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के जेवरी गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह के दौरान एक युवक की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान ओमप्रकाश राम (पिता- बुटाई राम), निवासी भरखर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर के रूप में हुई है.

ननिहाल में शादी में शामिल होने आया था युवक

जानकारी के अनुसार जेवरी गांव में जोगिंदर राम के यहां शादी समारोह का आयोजन था. ओमप्रकाश राम अपने ननिहाल जेवरी गांव इसी कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे.

बिना जगत के कुएं में गिरा

बताया जाता है कि जोगिंदर राम के घर के पास एक पुराना कुआं है, जिस पर जगत (घेरा) नहीं बना हुआ था। रात के समय घर से निकलने के दौरान ओमप्रकाश राम को कुएं की जानकारी नहीं थी और वह अनजाने में उसमें गिर पड़े.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ विधायक सतीश यादव उर्फ पिंटू अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

गांव में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही भरखर गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read:नवादा में 7 हजार राशन कार्डधारियों के नाम कटे, संदिग्ध डाटा पर कार्रवाई से लाभुकों की बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >