कैमूर में रंगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, पीएम श्री स्कूल में छात्रों ने पेंटिंग से सजाया स्वतंत्रता दिवस

रामगढ़ के पी.एम.श्री उच्च विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई देशभक्ति की झलक।

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत बुधवार को पी.एम. श्री 2 उच्च विद्यालय रामगढ़ के सभागार में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी चित्रकारी के माध्यम से देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की झलक प्रस्तुत की.

स्वतंत्रता दिवस और महापुरुषों के योगदान पर बनीं तस्वीरें

प्रधानाध्यापक पवन कुमार के निर्देशन और डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘स्वतंत्रता दिवस एवं महापुरुषों का योगदान’ रखा गया था. विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और चित्रकारी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम तथा देश के महापुरुषों के योगदान को जीवंत करने का प्रयास किया.

चित्रकारी के जरिए बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित करना और राष्ट्रीय पर्व के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. साथ ही बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित कराने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने का प्रयास किया गया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया.

शिक्षकों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक कौशल कुमार सिंह और रिंकी उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

शिक्षक और कर्मी रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गोविंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, अनिल कुमार तिवारी, रजनीकांत दुबे, संतोष कुमार सिंह, सलीम जावेद और इंग्लिश पाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे. सभी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.

ALSO READ : कैमूर में 65 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या, दो नामजद गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >