आपदा पीड़ितों को मिलनेवाली सेवाओं की दी गयी जानकारी

दुर्गावती के सावठ पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दुर्गावती के सावठ पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित भभुआ सदर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के निर्देश पर रविवार को दुर्गावती प्रखंड के सावठ पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर का मुख्य उद्देश्य नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं) योजना रहा. शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता अमिया शंकर उपाध्याय ने जिले के भौगोलिक व स्थानीय परिप्रेक्ष्य में आपदा से होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि बाढ़, सुखाड़, आग लगने या किसी भी अन्य आपदा की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं है. नालसा की योजना के तहत पीड़ितों को मुआवजा दिलाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने व मुफ्त कानूनी वकील उपलब्ध कराने का प्रावधान है. इस अवसर पर सावठ पंचायत के मुखिया व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभायी. जनप्रतिनिधियों ने माननीय न्यायालय की इस पहल की सराहना की व ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे आपदा के समय अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें. पैरा लीगल वॉलंटियर मुन्ना प्रजापति ने उपस्थित लोगों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा आम आदमी की सहायता के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी समस्या या दस्तावेज संबंधी कार्य के लिए लोग निसंकोच संपर्क कर सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने कानून की बारीकियों को समझा व जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >