गांवों में धूमधाम से की गयी गोवर्धन पूजा

मंगलवार को भाइयों की लंबी उम्र की प्राप्ति के लिए बहनों ने अन्नकूट व गोवर्धन पूजा की

फोटो 17 गोबर से गोवर्धन बना अन्न कूटती गांव की युवतियां व महिलाएं रामपुर. प्रखंड क्षेत्र के सभी गावों में सोमवार को पूरे रीति रिवाज व हर्षोल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया गया. घर के साथ-साथ मंदिरों व दुकानों में विधि विधान से लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर घी का दीये जला व प्रसाद चढ़ा लोगों ने सुख, समृद्धि की कामना की. व्यवसायियों व दुकानदारों ने दुकानों व घरों को रंग बिरंगे झालर, फूल माला व दीपों से सजा दीपावली मनाये. बच्चों ने दीपावली पर्व पर देर रात तक आतिशबाजी, पटाखे, फुलझड़ी जला कर जम कर लुप्त उठाया. साथ ही दीपावली के बीते दिन मंगलवार को भाइयों की लंबी उम्र की प्राप्ति के लिए बहनों ने अन्नकूट व गोवर्धन पूजा की. गांव की महिलाएं व बहने एकत्रित होकर गोबर से गोवर्धन बनाकर फूल माला, कुमकुम, अछत चना, चुरा, घरीला आदि से सजाकर तथा गीत गाकर पूरे विधि विधान से पर्व को मनाया. यह पूजा प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में धूमधाम से मनायी गयी. वहीं, पंडित पुरोहित के कथनानुसार गोवर्धन पूजन दीपावली की सुबह अगले दिन शुभ मुहूर्त में मनायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >