Kaimur liquor Ban Action : कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
गांव से दो अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस ने उपेन्द्र साह (करीब 30 वर्ष), पिता भोला साह, निवासी ग्राम चांद और मुकेश राम (करीब 29 वर्ष), पिता राधेश्याम राम, निवासी ग्राम ददरा, थाना भगवानपुर को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया.
Kaimur Police : वाहन जांच में दो और पकड़ाए
वहीं धरौली बॉर्डर के पास चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो अन्य लोगों को शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. इनमें विकाश बिन्द (करीब 29 वर्ष), पिता स्व. बाढू बिन्द, निवासी सेंदूरा और संजय पांडेय (करीब 49 वर्ष), पिता दंगल पांडेय, निवासी चांद शामिल हैं.
Kaimur News : पुलिस की सख्ती जारी
थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा.
लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस शराबबंदी कानून को लेकर गंभीर है. प्रशासन ने लोगों से कानून का पालन करने और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है.
