कुदरा. थाना क्षेत्र के पिकनिक स्थलों पर नववर्ष के दिन शराब पीकर जश्न मना रहे चार पियक्कड़ नशे की हालत में पुलिस के हाथ लग गये. पुलिस ने चारों पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर थाने पर ले आयी. गिरफ्तार पियक्कड़ों में संतोष राम पिता उमा राम महाबीर स्थान पश्चिम मुहल्ला कुदरा, सुनील पासवान पिता स्व रामबचन पासवान रामपुर, राजेश कुमार राम पिता कोमल राम गांव गंगवलिया व शैलेंद्र कुमार पिता नमो नारायण चौधरी गांव मधुबनी टोला कुदरा के बताये जाते है. इधर, एक जनवरी को पुलिस गश्ती दल क्षेत्र के सभी पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गश्त कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस गश्त के दौरान शराब का सेवन कर जश्न मना रहे पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही सभी पियक्कड़ों की मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
