कट्टा व शराब के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

KAIMUR NEWS.थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर कट्टा और एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. वहीं केवढ़ी गांव का शराब सप्लायर संतोष सिंह पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गया.

रोहतास जिले के चार कारोबारी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट व एक्साइज एक्ट में केस

पुलिस की कार्रवाई में हथियार व अंग्रेजी शराब बरामद, मुख्य तस्कर फरार

फोटो/10 गिरफ्तार कारोबारी व बरामद कट्टा व शराब

प्रतिनिधि, कुदराथाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर कट्टा और एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. वहीं केवढ़ी गांव का शराब सप्लायर संतोष सिंह पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गया. गिरफ्तार किये गये चारों कारोबारी रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र के बसडीहां गांव निवासी देवेंद्र राम, पिता स्व मुद्रिका राम, पथलपुरा गांव निवासी नीतिश कुमार उर्फ गोलू पिता प्रवीण राम, बक्सरा गांव निवासी कमलेश कुमार पिता रामनाथ प्रसाद और बक्सरा गांव निवासी संजीत कुमार पिता मंटू ठाकुर शामिल हैं.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अवैध कट्टा रखने और अवैध शराब कारोबार से संबंधित आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसके बाद सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

इस संबंध में थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केवढ़ी गांव के शराब धंधेबाज संतोष सिंह के यहां कई कारोबारी शराब लेने पहुंचे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने संतोष सिंह के अड्डे को घेरकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान चारों कारोबारी कट्टा और एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़े गये, जबकि मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया.पुलिस के अनुसार केवढ़ी गांव के मुख्य सरगना संतोष सिंह के यहां से पूर्व में भी कई बार भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हो चुकी है. वह कई बार जेल भी जा चुका है. इस मामले में भी पुलिस उसके ठिकानों पर दबीस बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >