बिजली चोरी में पांच लोगों पर 3.21 लाख लगाया जुर्माना

बिजली विभाग द्वारा छापेमारी कर एक औद्योगिक संचालक सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 3 लाख 21 हजार 22 रुपये का जुर्माना लगाया है.

छापेमारी में औद्योगिक परिसर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी कर एक औद्योगिक संचालक सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए 3 लाख 21 हजार 22 रुपये का जुर्माना लगाया है. जानकारी के अनुसार, कुदरा के सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया के अतरवलिया गांव में छापेमारी की. इसमें अरविंद कुमार तिवारी के औद्योगिक परिसर में टोका फंसाकर बिजली चोरी कर आटा चक्की और पेपर प्लेट निर्माण का कार्य संचालित हो रहा था, जिन पर 1,70,327 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, पुसौली क्षेत्र में पुसौली प्रक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता मो जावेद अंसारी के नेतृत्व में अमेठ व पतेलवां गांवों में छापेमारी की गयी, जहां चार लोगों को अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने पकड़ा गया, जिसमें अमेठ गांव निवासी संजय चौधरी के पोल्ट्री फार्म में में बिजली चोरी में 31,528 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी गांव के केशव प्रसाद सिंह पर 54033 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी गांव के देवेंद्र प्रसाद पर 20,305 रुपये का जुर्माना लगाया गया. पतेलवां गांव में अफरीन खातून पर 44,829 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जहां एक मामले में एसडीओ व चार मामले में जेइ द्वारा मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके साथ ही सभी स्थानों से अवैध तार काटे गये तथा स्मार्ट मीटर जब्त कर थाना को सौंप दिया गया. छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता राजमुन्नी कुमारी सहित अन्य तकनीकी कर्मी व मानव बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >