कैमूर में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए रात्रि रक्त पट्ट सर्वेक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

Kaimur News : मोहनियां में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए नाइट ब्लड सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे के लिए माइक्रोप्लान और तिथियां निर्धारित कर दी हैं.

Kaimur News : फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर मोहनियां प्रखंड में रात्रि रक्त पट्ट सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर मंगलवार को अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने सर्वेक्षण की तैयारियों के साथ माइक्रोप्लान पर विस्तार से चर्चा की.

चयनित क्षेत्रों में लिया जायेगा रक्त का नमूना

अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनियां की ओर से जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2026-27 में फाइलेरिया नियंत्रण के लिए प्री-टीएएस/एनबीएस के तहत चयनित क्षेत्रों में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह किया जायेगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रोप्लान तैयार किया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयनित गांवों में रात के समय लोगों के रक्त के नमूने लिये जायेंगे.

बेलौड़ी में 17 से 20 सितंबर तक होगा सर्वेक्षण

माइक्रोप्लान के अनुसार मोहनियां प्रखंड के बेलौड़ी गांव में 17 से 20 सितंबर तक रात्रि रक्त सर्वेक्षण किया जायेगा. इसके बाद अकोढ़ी पंचायत के कुर्रा गांव में 21 से 24 सितंबर तक तथा पानापुर गांव में 25 से 28 सितंबर तक रक्त पट्ट संग्रह किया जायेगा.

Also Read : बक्सर में 'स्वास्थ्य जांच एवं उपचार आपके द्वार' अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 185 मरीजों की हुई मुफ्त जांच

प्रत्येक क्षेत्र से 150 लोगों के रक्त नमूने लेने का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक चयनित क्षेत्र में लक्षित 150 लोगों का रक्त नमूना लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित संग्रह स्थलों पर पहुंचकर लोगों के रक्त के नमूने लेगी. सर्वेक्षण के माध्यम से क्षेत्र में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जायेगा.

Also Read : बक्सर: केसठ की चंपा देवी बनीं कृषि ड्रोन पायलट, आधुनिक खेती में महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

फाइलेरिया नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाये जायेंगे

रात्रि रक्त पट्ट सर्वेक्षण से संक्रमण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद फाइलेरिया नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. बैठक में सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया.

Also Read : बक्सर: केसठ की चंपा देवी बनीं कृषि ड्रोन पायलट, आधुनिक खेती में महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >