सेवानिवृत मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय को दी विदाई

प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए. जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने अपना पदभार झाझा के कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार पाठक को सौंपा

चकाई. प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए. जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने अपना पदभार झाझा के कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील कुमार पाठक को सौंपा. इस अवसर पर चकाई मनरेगा कार्यालय में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां माहौल भावुक हो उठा. प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास ने उनके कार्यकाल को सफल और निस्वार्थ बताते हुए कहा कि झा ने चार वर्षों तक चकाई की सेवा ईमानदारी व मिलनसारिता से की. जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी वर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में मनरेगा योजना के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य हुए और चकाई के विकास को गति मिली. संजय कुमार झा ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. समारोह में अमीर दास, कुंदन कुमार, जानकी दास, कमलेश कुमार, राजन कुमार, शील भूषण सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >