बीडीओ ने बच्चों को बांटी स्कूल ड्रेस, शिक्षा के प्रति किया जागरूक. रामपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करौदा में शुक्रवार को वर्ग पांच के बच्चों की विदाई और नये नामांकित बच्चों का स्वागत समारोह आयोजित करने के साथ ही तिथि भोज का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ दृष्टि पाठक मौजूद रहे, जिनका एचएम ने माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ ने फीता काट कर किया. उसके बाद उपस्थित लोगों व बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए कई सुझाव देते हुए प्रतिदिन विद्यालय भेजने की बात कही. इसके साथ ही करौदा के प्रधान शिक्षक राम आशीष सिंह ने लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय, अतिथि नौहट्टा हाइस्कूल शिक्षक रामकंवल सिंह, सभी विभागीय कर्मियों व शिक्षकों का माल्यार्पण और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रधान शिक्षक के द्वारा नये नामांकित बच्चों को अपनी तरफ से पोशाक का वितरण पदाधिकारी और कर्मियों के माध्यम से कराया गया. इस दौरान विद्यालय में पदाधिकारी, अभिभावकगण, शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे.
करौदा विद्यालय में विदाई व स्वागत समारोह का आयोजन
बीडीओ ने बच्चों को बांटी स्कूल ड्रेस, शिक्षा के प्रति किया जागरूक
