तेजी से गुजर रही ट्रेन के हवा के प्रेशर से युवती गिरकर हुई घायल

रेलवे लाइन पार करने के दौरान तेज गति से पार कर रहे ट्रेन के हवा के प्रेशर से एक छात्रा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी

कुदरा. पंडित दीनदयाल-गया रेल खंड के कुदरा स्टेशन के करीब लालापुर बंद रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन पार करने के दौरान तेज गति से पार कर रहे ट्रेन के हवा के प्रेशर से एक छात्रा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. रेल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घायल की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा प्रीति कुमारी पिता राम पाल लालापुर की बतायी जाती है. बताया जाता है कि छात्रा अपने घर से लालापुर रेलवे क्राॅसिंग पार कर कुदरा की तरफ जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी. उसी दौरान पश्चिम दिशा से तेज गति से एक मेल ट्रेन गुजरी, ट्रेन गुजरने के दौरान हवा के प्रेशर से युवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >