Kaimur News : सेना के जवान और रामगढ़ निवासी स्व. शत्रुघ्न यादव की हत्या के मामले को लेकर पूर्व सैनिक संघ कैमूर की ओर से रविवार को भभुआ शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. इस दौरान संघ की ओर से घटना में शामिल आरोपितों को फांसी देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गयी. कैंडल मार्च का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष कैप्टन त्रिवेणी साह ने किया.
शोक दिवस के रूप में निकाला गया कैंडल मार्च
कैप्टन त्रिवेणी साह ने बताया कि पूर्व सैनिक संघ कैमूर की ओर से रविवार को शोक दिवस के रूप में शहर में कैंडल मार्च निकाला गया. उन्होंने कहा कि मार्च के माध्यम से प्रशासन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि स्व. शत्रुघ्न यादव के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाये और उनके घरों को बुलडोजर से जमींदोज किया जाये.
Also Read : सासाराम: जिले के तीन थानों में थानाध्यक्ष बदले, पुलिस विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश
जवानों के परिजनों की सुरक्षा की मांग
पूर्व सैनिक संघ की ओर से सेना में नौकरी कर रहे जवानों के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गयी. इसके अलावा पूर्व सैनिकों से जुड़ी समस्याओं का हेल्प डेस्क के माध्यम से निबटारा करने की मांग रखी गयी.
Also Read : रोहतास: बीस सूत्री समिति की बैठक में जनसमस्याओं का उठा मुद्दा, शीघ्र समाधान की मांग
बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक हुए शामिल
रविवार को शहर में निकाले गये कैंडल मार्च में पूर्व सैनिक संघ के संयोजक सूबेदार मेजर नंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हवलदार सत्येंद्र नारायण सिंह, कैप्टन जयराम सिंह, सार्जेंट पारसनाथ सिंह, सूबेदार लल्लन सिंह, नायक सीताराम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए. मार्च के दौरान लोगों ने शत्रुघ्न यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले में कार्रवाई की मांग की.
Also Read : सासाराम: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राष्ट्रीय स्वर्ण समाज ने निकाला आक्रोश मार्च
