कैमूर: चैनपुर में ठनका गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं; खेत में रोपनी के दौरान हादसा

भभुआ के चैनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Kaimur News: कैमूर (भभुआ) जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत छताप गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात (ठनका) गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. बधार (खेत) में बैठी 8 वर्षीय बच्ची की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि खेत में धान रोपनी कर रहीं तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं.

खेत में रोपनी देखने के दौरान हुआ हादसा

मृत बच्ची की पहचान छताप गांव (डूमरकोन पोस्ट) निवासी बीरबल सिंह की 8 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मृतका के परिजन जय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव के बधार स्थित खेत में धान की रोपनी का काम चल रहा था. खुशबू वहीं पास में बैठी हुई थी. इसी बीच अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी. वज्रपात सीधे उस जगह पर हुआ जहां बच्ची बैठी थी और पास में महिलाएं काम कर रही थीं.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोपनी कर रही तीन महिलाएं झुलस गईं. घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मंगलवार देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से छताप गांव में मातम पसरा हुआ है.

Also Read: कैमूर: चांद में शराब सेवन के मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >