सवारी पिकअप वाहन के पलटने से दर्जनों घायल, चार रेफर

KAIMUR NEWS.प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चलने वाले पिकअप वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी भरना अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है.

फोटो 22 पलटा पिकअप 23 घायलों को इलाज के लिए अधौरा सीएससी लाया जाता 24 घटना के बाद अधौरा सीएससी में जुटी लोगों की भीड़ प्रतिनिधि, अधौरा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चलने वाले पिकअप वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी भरना अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है. इसी लापरवाही का ताजा उदाहरण अधौरा थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां सरवनदाग से अधौरा आ रही एक ओवरलोड पिकअप पिपरा-बानोदाग के बीच बाकी चाटी नदी के पास पलट गयी. हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही अधौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जानकारी दी गयी. इसके बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार ने तुरंत एंबुलेंस भेजकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों में सुमन देवी (30 वर्ष), फुलमतीया देवी (40 वर्ष) ग्राम बाहादाग, सुनीता देवी (24 वर्ष) ग्राम पढरी, यज्ञ कुमारी, मतीया देवी, सीता सिंह, खरभर सिंह, सरदार सिंह, परमा सिंह (सभी ग्राम बानोदाग) और सीता देवी (ग्राम सरवनदाग) शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ चंदन कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ कृष्ण और सुशील कुमार की टीम ने किया. इनमें से यज्ञ कुमारी, मतीया देवी, सीता सिंह और खरभर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि अधौरा क्षेत्र में पिकअप वाहनों पर छत तक सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी जाती हैं. ये वाहन थाना गेट और प्रखंड कार्यालय के सामने से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती. लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के कारण इस तरह की घटनाएं आम हो गयी हैं..बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप सरवनदाग गांव निवासी राजेंद्र सिंह खरवार की थी. हादसे में चालक राजेश्वर सिंह बाल-बाल बच गया .खबर लिखे जाने तक न तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और न ही अस्पताल परिसर में. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >