वाराणसी के चिकित्सकों ने 100 लोगों का किया निःशुल्क इलाज

रविवार की दोपहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ऊपरी के परिसर में निः शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

रामगढ़. रविवार की दोपहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय ऊपरी के परिसर में निः शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक ग्रामीणों ने पहुंच इलाज के साथ निशुल्क दवा प्राप्त किये. पहली बार विद्यालय पर लगे इस कैंप को लाने में बीएचयू में कार्यरत सुल्तानपुर डेरा के राम इकबाल यादव के पुत्र डॉ श्रीकांत यादव की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपने साथ बीएचयू के सात सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के साथ ग्रामीण परिवेश में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. जांच के दौरान चिकित्सकों ने शुगर, बीपी, सर्दी, जुखाम, बुखार सहित कई तरह के इलाज के साथ दवा वितरित किया. बताते चलें श्रीकांत लगभग छह साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई कर वाराणसी के बीएचयू में कार्यरत होते हुए एमएस की पढ़ाई कंप्लीट की हैं. अपने साथ काम कर रहे साथी चिकित्सकों के साथ उन्होंने पहली बार निःशुल्क सेवा के माध्यम से गांव के लोगों को राहत देने का निर्णय लिया और शिविर का आयोजन किया गया. चिकित्सकों की टीम में डॉ उमंग अग्रवाल, डॉ वैष्णव कृष्णा, डॉ राहुल रंजन, डॉ रूपाली शर्मा, डॉ अमन देव अग्रवाल, डॉ सिमरन मालवीय शामिल रहे. समाजसेवी सह शिक्षक प्रहलाद यादव, राधेश्याम यादव व विजय सिंह ने गांव के चिकित्सक द्वारा की गयी इस पहल को काफी सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >