दिव्यांग मतदाताओं ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

समाहरणालय परिसर में शनिवार को जिला पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

भभुआ नगर. समाहरणालय परिसर में शनिवार को जिला पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सभी ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली. इस अवसर पर मौजूद जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं जैसे व्हीलचेयर, रैंप, ब्रेल बैलेट पेपर और सहायक कर्मी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें .साथ ही डीएम ने कहा निर्वाचन विभाग दिव्यांग मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, जिससे वे निर्भय होकर मतदान केंद्र तक पहुंच सकें. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, स्वीप टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा और सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >