16 सितंबर को होगा एनडीए का महासम्मेलन, तैयारी पर चर्चा

पंचायत व बूथ अध्यक्षों ने तैयारी की रणनीति पर की चर्चा

रामपुर.

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में सोमवार को मंडल अध्यक्ष भाजपा अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें 16 सितंबर को भभुआ में होने वाले एनडीए गठबंधन के महासम्मेलन की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गयी. मंडल अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि कैमूर जिले में बूथ प्रभारी के रूप में मध्य प्रदेश से आये कुलदीप तिवारी भभुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में जाकर समीक्षा कर रहे हैं. जहां कमी पायी जा रही है, वहां समिति को सक्रिय करने के लिए उचित सुझाव दिये जा रहे हैं. बैठक में अशोक चौबे, बालेश्वर दुबे, राघवेंद्र सिंह, विष्णु शंकर चौबे, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार चौबे, बाबूलाल राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >