मतदान केंद्रों पर बिजली का बोर्ड लगाने का निर्देश

मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु दो सॉकेट युक्त बिजली का बोर्ड लगाने के लिए एचएम को निर्देशित किया है

रामपुर. बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु दो सॉकेट युक्त बिजली का बोर्ड लगाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वीसी के माध्यम से प्रखंड अंतर्गत वैसे विद्यालय जहां मतदान केंद्र अवस्थित हैं, उनके एचएम को निर्देशित किया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय व सभी संकुल समन्वयक को शनिवार को आदेश दिया है कि वैसे विद्यालय जहां मतदान केंद्र अवस्थित है, वहां के एचएम बूथ कम्पार्टमेंट के लिए चयनित कमरे के दरवाजे के ऊपर दो सॉकेट वाला एक बिजली का बोर्ड अधिष्ठापित करना सुनिश्चित करेंगे. उक्त व्यय का समायोजन कंपोजिट ग्रांट या बिहार सरकार मद की राशि से किया जायेगा. आप सभी को निर्देश दिया जाता है कि उक्त आदेश का अनुपालन दो दिन के अंदर कर उसका फोटो वाट्सएप ग्रुप में आवश्यक रूप से साझा करेंगे. उक्त गतिविधि की निगरानी संबंधित संकुल समन्वयक, संरक्षक कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को प्रमाण पत्र देंगे कि दिये गये निर्देश का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर लिया गया है, अन्यथा की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक व संबंधित संकुल समन्वयक, सरंक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >