सीपीआइएमएल ने समाहरणालय का मुख्य गेट जाम कर किया प्रदर्शन

मंगलवार को सीपीआइ एमएल के नेतृत्व में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा, छात्र नौजवान सभा इकाई कैमूर आदि द्वारा शहर से लेकर समाहरणालय तक धरना-प्रदर्शन किया गया.

भभुआ. मंगलवार को सीपीआइ एमएल के नेतृत्व में अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा, छात्र नौजवान सभा इकाई कैमूर आदि द्वारा शहर से लेकर समाहरणालय तक धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी शुरूआत शहर के पटेल चौक से होकर कचहरी पथ होते जिला समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाल कर किया गया, जिसमें लाल झंडा और बैनर के साथ कार्यकर्ता दुनिया के मजदूर एक हो, भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ, सीओ भगवानपुर को सस्पेंड करो आदि नारे लगा रहे थे. जिला समाहरणालय पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय गेट भी जाम कर दिया. बाद में प्रशासन द्वारा समझाने-बुझाने पर गेट से जाम हटाया गया. इधर, धरना में वक्ताओं ने कहा कि जनतंत्र खतरा बन चुका है, इसे दलाल और एजेंट चला रहे हैं. भाजपा के पास मंदिर मस्जिद और हिंदू मुसलमान के अलावा कोई एजेंडा नहीं है. सरकार फर्जी आंकड़े दे रही है, ऐसी सरकार को गद्दी पर बने रहने का कोई हक नहीं है. प्रदर्शन में सीपीआइ के केंद्रीय कमेटी के सदस्य अशोक बैठा, जिला सचिव हासिम खां, फिरोज राइन, कतवारू दास, रविंद्र मौर्या, लल्लन मांझाी, गांगू राम आदि शामिल थे. = शहर में प्रतिरोध मार्च निकाल कर कार्यकर्ताओं ने लगाये सरकार विरोधी नारे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >