जिले के चार सेंटरों पर शिक्षकों को दिया जा रहा कंप्यूटर का प्रशिक्षण

प्रखंड क्षेत्र के केवा उच्च विद्यालय में आइसीटी लैब संचालित विद्यालय के शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आइसीटी उपकरण और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने में मदद करना है.

चैनपुर…. प्रखंड क्षेत्र के केवा उच्च विद्यालय में आइसीटी लैब संचालित विद्यालय के शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आइसीटी उपकरण और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने में मदद करना है. इस प्रशिक्षण में चैनपुर, चांद, भगवानपुर, अधौरा व भभुआ प्रखंड के 12 विद्यालयों के 48 शिक्षक शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं. इन सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य संदीप कुमार, दीपक कुमार व मझुई विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक कमलेश कुमार द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस प्रशिक्षण का अवलोकन जिला समन्वयक बृजेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है. जिला समन्वयक ने बताया जिले के सेवा निकेतन उच्च विद्यालय बरहुली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय केवा चैनपुर, अभयासार्थ मध्य विद्यालय मोहनिया व श्री जयराम चुरामन आदर्श हाई उच्च विद्यालय चौरसिया में कुल 44 विद्यालयों के 176 शिक्षकों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी जा रही है. उन्होंने बताया जिले में संचालित 44 आइसीटी लैब वाले विद्यालयों के चिह्नित चार-चार शिक्षकों को 40 घंटे का ऑफलाइन व 40 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण आठ मई से शुरू हुआ है, जो 16 कार्य दिवसों तक चलेगा. यह प्रशिक्षण विद्यालय अवधि के दौरान ही एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय में आइसीटी लैब का उपयोग बच्चों को शिक्षा देने के लिए बेहतर तरीके से कैसे किया जाये, यह सब जानकारी दी जा रही है ताकि प्रशिक्षण के बाद जब शिक्षक विद्यालय में जाएं तो बच्चों को कंप्यूटर के बारे में बेहतर जानकारी दे सकें. विभाग के अनुसार आइसीटी लैब के संचालन के लिए शिक्षकों को इसलिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकें. इसमें शिक्षकों को कंप्यूटर की बेसिक सहित अन्य जानकारी भी दी जा रही है, जिसके माध्यम से वे विद्यालय में छात्रों को कंप्यूटर की जानकारी बेहतर तरीके से दे सकें. # 44 विद्यालय के 176 शिक्षक प्रशिक्षण में ले रहे भाग # प्रशिक्षण के बाद अब आइसीटी लैब का होगा बेहतर उपयोग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >