विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समया अवधि के अंदर पूरा करें : एसडीएम

प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में आयोजित की गयी समीक्षा बैठक

रामपुर.

प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में सोमवार को एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता सभी सेक्टर पदाधिकारी व सभी सुपरवाइजरों के साथ निर्वाचन कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. सर्वप्रथम एसडीएम श्री कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की. इसके बाद सेक्टर पदाधिकारी व सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देशित दिया कि क्षेत्र अंतर्गत जितने भी पेंडिंग फॉर्म हैं, उसे सबमिट करना सुनिश्चित करें. साथ ही जो डायरेक्ट ऑनलाइन आवेदन आये हैं, उसका बीएलओ को सत्यापन करना है. साथ ही सभी प्रखण्ड स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक करना सुनिश्चित किया गया था. इसकी जानकारी देते हुए सेक्टर पदाधिकारियों ने बताया कि सभी बीएलओ के द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ इसे लेकर बैठक की जा चुकी है. वहीं, इसके बाद उन्होंने कहा कि ध्यान में रखते हुए कार्य को करते रहें, ताकि चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शिता व वास्तविक मतदाताओं को सुनिश्चित कराने को लेकर पहल करते हुए मतदान सूची के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर तक हर हाल में मतदाताओं का मिशन मोड में शत-प्रतिशत सत्यापन कर समयावधि के अंदर पूरा करना सुनिश्चित किया गया है. मौके पर सेक्टर पदाधिकारी बीइओ तेजस्विनी आनंद, बीसियों नीरज कुमार आत्मा अमन कुमार सहित सभी सुपरवाइजर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >