कैमूर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का शुभारंभ, डीएम ने दिलायी स्वच्छता शपथ

Kaimur News : कैमूर जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े का आगाज हो गया है. डीएम की अध्यक्षता में शुरू हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया. जानिए इस वर्ष की थीम और 1 अक्टूबर के श्रमदान की विस्तृत जानकारी.

Kaimur News : गुरुवार को जिला समाहरणालय के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया. जिले में यह कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा. इस वर्ष पखवाड़े का मुख्य थीम ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखा गया है.

अधिकारियों और कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों को स्वच्छता शपथ के सात संकल्प दिलाकर की गयी. इसमें शौचालय का नियमित उपयोग, सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखना, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकना, भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोना, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, श्रमदान और जल संरक्षण का संकल्प शामिल था.

Also Read : अमियावर पंचायत सरकार भवन का डीपीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को समय पर आने का निर्देश

‘मेरा गांव, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से भागीदारी की अपील

मौके पर डीएम ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों का दायित्व नहीं, बल्कि इसे जन-जन का अभियान बनना चाहिए. उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से ‘मेरा गांव, मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ पखवाड़े में सक्रिय भागीदारी कर इसे सफल बनाने की अपील की.

कचरा स्थलों की जियो टैगिंग कर समयबद्ध रूपांतरण का निर्देश

डीएम ने सभी प्रखंडों और पंचायतों में चिह्नित उपेक्षित एवं कठिन कचरा स्थलों की जियो टैगिंग कराने और उनका समयबद्ध रूपांतरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सफाई से पहले और सफाई के बाद की तस्वीर स्वच्छता पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा. बैठक में सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए ‘कबाड़ से जुगाड़’, ‘कबाड़ से कला’ और प्लास्टिक रिसाइक्लिंग मेला आयोजित करने पर भी जोर दिया गया.

विद्यालयों में स्वच्छता ज्ञान यात्रा समेत होंगी प्रतियोगिताएं

पखवाड़े के तहत ‘यूथ फॉर स्वच्छता’ और ‘स्वच्छ पाठशाला’ थीम के माध्यम से कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए विद्यालयों में स्वच्छता ज्ञान यात्रा सहित निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता और स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा.

Also Read : करमडिहरी में धूमधाम से मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की बरही, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

एक अक्टूबर को होगा व्यापक श्रमदान कार्यक्रम

एक अक्टूबर को सुबह आठ बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत व्यापक सामूहिक जनभागीदारी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. दो अक्टूबर को ग्राम सभाओं एवं नगर परिषदों के साथ बैठक कर स्वच्छ सेवा आकलन पर विमर्श किया जायेगा.

30 सितंबर को सफाई मित्रों का होगा सम्मान

30 सितंबर को सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. इस दौरान सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा किट और उपकरण का वितरण किया जायेगा. साथ ही उन्हें आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल की जायेगी.

जिला से प्रखंड स्तर तक के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वच्छता समन्वयक, स्वच्छताग्रही समेत अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हुए.

Also Read : रोहतास: ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, साद तनवीर प्रथम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >