चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल केकड़ा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अंशु कुमार बने टॉपर
KAIMUR NEWS.सीबीएसइ कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल, केकड़ा के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.
विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
भभुआ ग्रामीण.
सीबीएसइ कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में चिल्ड्रेन गार्डेन स्कूल, केकड़ा के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया.जारी परिणाम में कला संकाय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अंशु कुमार ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं सुभांगी पांडेय ने 93.6 प्रतिशत और कुलसुम खान ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया. इसके अलावा रूसदा खान ने 81.4 प्रतिशत, कृति सिंह ने 79.6 प्रतिशत, साक्षी सिंह ने 74.6 प्रतिशत, अनिष्का कुमारी ने 67 प्रतिशत, अयांक सिंह ने 64.6 प्रतिशत और बीरेंद्र कुमार ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. विद्यालय आगे भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.