कृष्णा सेंट्रल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

कृष्णा सेंट्रल स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया.

मोहनिया शहर. कृष्णा सेंट्रल स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. पूरा विद्यालय परिसर रोशनी और रंगों से जगमगा उठा. छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर इस पावन पर्व को पारंपरिक उत्साह और आनंद के साथ मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मकता का परिचय देते हुये आकर्षक रंगोलियां बनायी. विविध रंगों से सजी रंगोलियों ने विद्यालय के वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया. इसके बाद दीप सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें बच्चों ने पारंपरिक मिट्टी के दीयों को रंग-बिरंगे रंगों और अनेक रूपों में सजाया. सजाये गये दीयों की चमक ने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया, जो आशा और सकारात्मकता का प्रतीक रहा. साथ ही नृत्य संगीत की प्रस्तुतियों ने उत्सव में चार चांद लगा दिये. विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली के संदेश अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय को जीवंत कर दिया. पूरे स्कूल को मनमोहक सजावट और थीम आधारित कक्षाओं से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवी हो उठा. उत्सव के समापन पर शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक लघु भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर आनंदपूर्वक सहभागिता की. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आलोक सिंह ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों, एकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >