भिलाई में करियर काउंसलर को किया गया सम्मानित

बिहार के करियर काउंसलर पंकज चौबे को छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया गया.

कुदरा. बिहार के करियर काउंसलर पंकज चौबे को छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया गया. भिलाई में आयोजित समारोह में एजुकेशन-4 करियर के एमडी व सीइओ पंकज चौबे को यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति सौरभ रुंगटा, सीइओ सोनल रुंगटा व एडमिशन डायरेक्टर संजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया. विदित हो कि कुदरा शहर के एजुकेशन-4 करियर के पंकज चौबे को इससे पहले भी उच्च शिक्षा के करियर काउंसेलिंग के लिए देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. इनकी संस्थान उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कॉलेज व यूनिवर्सिटी शिक्षा सहित कई तकनीकी व गैर तकनीकी संस्थानों की उचित जानकारी व बेहतर मार्गदर्शन देती है. देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में नामांकन के साथ बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को चार लाख तक के शिक्षा ऋण की जानकारी देने व विभिन्न संस्थानों में अलग अलग कोर्स, नामांकन प्रक्रिया व करियर विकल्पों पर उचित मार्गदर्शन देने का कार्य ये पिछले कई वर्षों से करते आ रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >