Kaimur News : भाभी से अवैध संबंध होने के कारण की थी बड़े भाई की हत्या, गया जेल

स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का सिझुआ गांव निवासी स्वर्गीय हरि यादव के पुत्र जमुना यादव की हत्या मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. यहां अपने ही भाभी से अवैध संबंध होने के कारण छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को कुएं में धकेल कर हत्या कर दी गयी थी.

रामगढ. स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का सिझुआ गांव निवासी स्वर्गीय हरि यादव के पुत्र जमुना यादव की हत्या मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है. यहां अपने ही भाभी से अवैध संबंध होने के कारण छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को कुएं में धकेल कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में आरोपित छोटे भाई स्व हरि यादव के पुत्र परमहंस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह में घर पर खाना खाने के बाद दोनों भाई खेत में दवा का छिड़काव करने के लिए बधार में निकले थे. वहां दवा का छिड़काव करने के लिए गांव के बधार में स्थित कुआं से जमुना यादव पानी भरने के लिये गये, उसी दौरान पीछे से कुआं में छोटे भाई द्वारा ढकेल दिया गया, जिससे पानी भरे कुआं में डूबने से बड़े भाई की मौत हो गयी. इधर, छोटा भाई और मृतक की पत्नी दोनों घर से फरार हो गये. देर शाम तक मृतक जब घर नहीं लौटा, तो परिजन खोजबीन शुरू कर दी, काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला, तो पूरी रात भी परिजनों द्वारा तलाश की गयी, लेकिन कोई पता नहीं चला. शनिवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के बधार को ओर निकले, तो बधार स्थित कुआं के पास बाल्टी व मृतक का गमछा पड़ा मिला. उसके आधार पर जब कुआं में उतरकर देखा गया, तो उसी कुआं में वृद्ध का शव पड़ा मिला. उसे बरामद कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा दिया गया है. # पुलिस के सामने हत्या करने की बात स्वीकारी रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़का सिझुआ गांव में 60 वर्षीय बड़े भाई यमुना यादव की हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के कारण छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद शुक्रवार की रात से ही छोटा भाई और मृतक की पत्नी दोनों फरार थे, जिसे देखते हुए पुलिस को शक हुआ तो छोटे भाई को थाने बुलाकर पूछताछ की गयी. पुलिस के सामने हत्या करने की बात छोटे भाई द्वारा स्वीकार कर ली गयी है. पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपित परमहंस की पत्नी की 15 वर्ष पहले ही मौत हो गयी थी. इसके बाद से ही आरोपित अपने बड़े भाई जमुना यादव के साथ ही रहता था. इसी बीच भाभी से अवैध संबंध हो गया, जिसकी जानकारी बड़े भाई को हुई तो घर से अब भगा दिया गया था. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इधर बड़े भाई को रास्ते से हटाने के लिए कुआं में ढकेल कर हत्या कर दी. मालूम हो कि मृतक चार भाई थे, जिसमे दो भाई एक साथ, तो बाकी दो भाई अलग रहते हैं. # क्या कहते हैं प्रभारी थानाध्यक्ष इस संबंध में रामगढ़ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया बड़का सिझुआ गांव के एक वृद्ध की हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया गया है. इसमें मृतक के छोटे भाई द्वारा ही कुआं में ढकेल कर भाड़े भाई की हत्या की गयी थी. इसका मुख्य कारण मृतक की पत्नी से आरोपित का अवैध संबंध था. इसे लेकर बड़े भाई को जानकारी हो गयी थी और घर से भगा दिया था. इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था. इसको लेकर छोटे भाई द्वारा हत्या की गयी है. आरोपित की पत्नी की 15 वर्ष पहले ही मौत हो गयी थी, जिसके बाद से आरोपित भाई मृतक के परिवार के साथ ही रहता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >