चांद. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बृज किशोर बिंद के राजद शामिल हो जाने से राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी बढ़ गयी है. लोग अपने हिसाब से जीत हार का अभी से आंकलन भी करने लगे हैं. रविवार को राजद में शामिल होने के बाद जब बृजकिशोर बिंद चांद बाजार में अपने समर्थकों से मिल रहे थे, तो लोग गर्मजोशी से उनका स्वागत करते दिखे. इस दौरान चांद बाजार में उन्होंने दुकानदारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क भी किया. इस संबंध में पूछे जाने पर बृज किशोर बिंद ने बताया कि हर कोई उम्मीद तलाशता है और हम भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी उम्मीद से इंडिया गठबंधन से आये हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व के कामों का वर्तमान विधायक वाहवाही लूट रहे हैं. इस दौरान गौतम मुरारी, अजय सिंह, मुसाफिर राम, लालता शर्मा, विमल बिंद, तहसीलदार पासवान, सियाराम चौरसिया, वीरेंद्र चौरसिया सहित अन्य लोग उनके साथ जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
