भभुआ, चैनपुर और कुदरा में बाइक चोर सक्रिय, दो दिनों में छह बाइक चोरी

पिछले कुछ दिनों से जिला मुख्यालय भभुआ, चैनपुर और कुदरा में बाइक को पलक झपकते गायब करनेवाले शातिर चोर सक्रिय हो चुके हैं.

= जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे व पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं लग रही लगाम समाहरणालय, अस्पताल व बाजार बने चोरों के आसान निशाने भभुआ सदर. पिछले कुछ दिनों से जिला मुख्यालय भभुआ, चैनपुर और कुदरा में बाइक को पलक झपकते गायब करनेवाले शातिर चोर सक्रिय हो चुके हैं. शातिर चोर पिछले दो दिन में ही छह बाइक उड़ा ले गये. हालांकि, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और हर चौक-चौराहों व जगह जगह डायल 112 की पुलिस दिन भर सक्रिय रहती है, लेकिन इन कवायदों के बावजूद दिनदहाड़े शातिर चोर बाइक उड़ा ले जा रहे है. खासकर जिला मुख्यालय भभुआ में तो कुछ महीनों से बाइक चोरी की स्थिति और ही भयावह है. भभुआ शहर के कचहरी गेट, सदर अस्पताल और सुरक्षा तामझाम में रहनेवाले जिला समाहरणालय के बाहर से पिछले कई महीनों से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है, लेकिन विडंबना है कि ना तो चोर पकड़े जा रहे है और ना ही लोगों के चोरी गये बाइक ही बरामद हो पा रही है. जबकि, सदर अस्पताल और कचहरी गेट के अलावा पूरे शहर में हाई डेफिनिशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं, लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि कैमरे लगा होने के बावजूद बाइक चोरी कर आसानी से उड़ा ले जा रहे हैं. भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना था कि बाइक चोरों के संबंध में पता लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं. गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में भभुआ से चार और कुदरा व चैनपुर से एक-एक बाइक की चोरी हो गयी. 28 जनवरी को रेलकर्मी व कोचस रोहतास निवासी दीनानाथ सिंह की बाइक चोर जिला समाहरणालय के बाहर से चुरा ले गये. रेलकर्मी अपने एक मित्र के साथ साइबर फाड के मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलने आया था. उधर, 29 जनवरी को भभुआ में शहर के वार्ड 14 निवासी रोहित कुमार की बाइक जिला समाहरणालय के पीछे लगे एसबीआइ की एटीएम के समीप से ले उड़े, तो बेतरी गांव के रहनेवाले अशोक पटेल की बाइक चोर उनके दरवाजे के बाहर से उड़ा ले गये. इसके अलावा शहर के बद्री भवानी पेट्रोल पंप के समीप बाइक लगाकर अपने आढ़त पर बैठे बेतरी निवासी श्रवण पटेल की बाइक चोर दिनदहाड़े उड़ा ले गये. उधर, कुदरा में 29 जनवरी को कुदरा पीएनबी के बाहर खड़ी पेट्रोलपंप कर्मी बिक्रमगंज रोहतास निवासी जय बाबू सिंह की बाइक चोरी कर ली गयी. वह बाइक लेकर बैंक के काम से आये थे. 29 तारीख को ही चैनपुर के हजरा पुल के समीप से अवखरा गांव के रहनेवाले ओमप्रकाश राम की बाइक चोरी कर ले भागे. ओमप्रकाश अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर खेत की ओर चले गये थे, लौटे तो बाइक चोरी जा चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >