शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई डीड़ीखीली उत्पाद चेकपोस्ट पर की गयी,जहां वाहन जांच के दौरान बाइक सवार युवक 18 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के डीड़ीखीली गांव निवासी रामराज माली के 19 वर्षीय पुत्र टुनटुन माली के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोपहर में उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक बाइक के माध्यम से शराब की डिलीवरी की जा रही है. सूचना मिलते ही चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट करते हुए वाहनों की सघन जांच शुरू की गयी. इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही एक अपाचे बाइक को रोका गया. जांच में सामने आया कि तस्कर ने टेप की मदद से शराब के पैकेट अपने शरीर से चिपकाकर रखे थे. टेप हटाकर जांच करने पर उसके शरीर से 18 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की गयी. उत्पाद पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. इस संबंध में चेकपोस्ट के उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बताया शराब की सूचना पर चेकिंग बढ़ायी गयी. जांच के दौरान बाइक सवार युवक को शराब के साथ पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >