Bihar Crime: कैमूर के बाघी गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और सास गिरफ्तार

Bihar Crime: कैमूर के बाघी गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. मृतका की तीन साल पहले रघुवर विंद से शादी हुई थी. मृतका के पिता के दिये आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है.

Bihar Crime: कैमूर जिले के भभुआ सदर सोनहन थाना क्षेत्र के बाघी गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी़. मृत विवाहिता की पहचान बाघी गांव निवासी रघुवर विंद की 20 वर्षीया पत्नी लक्षनौता देवी के रूप में की गयी. मामले में सोनहन थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने मृतका के पिता के बयान पर एफआईआर दर्ज की है. इसके साथ ही मृतका के आरोपित पति रघुवर विंद व सास मुनिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद मृतका के पिता भभुआ थानाक्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी अभिमन्यु बिंद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी दान-दहेज देकर बाघी गांव निवासी छट्ठू बिंद के लड़के रघुवर विंद से की थी. शादी के तीन महीने तक ससुराल वाले बेटी को ठीक से रखा. लेकिन, उसके बाद मोटरसाइकिल और अंगूठी के लिए सास और पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बीच कई बार समझौता कराया गया, लेकिन ससुराल वाले समझौता को नहीं मानते हुए उसकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते रहे. इसी बीच सास ने बच्चा नहीं होने पर भी बेटी को प्रताड़ित करती रही. शुक्रवार को चार बजे के करीब उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो देखा कि बेटी मरी पड़ी हुई है़. उसके गले पर पंजे का काला निशान है. उसे पूर्ण विश्वास है कि उसकी बेटी को सास मुनिया देवी और उसका पति रघुवर बिंद ने गला घोंटकर मार दिया है. इसके बाद घटना की सूचना सोनहन थाने को दी. सूचना पर पुलिस बाघी गांव पहुची और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया गया. सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के पिता के दिये आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है़ आरोपी बनायी गयी मृतका के सास और पति को गिरफ्तार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Also Read: बिहार के 15 जिलों में वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >