जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में भभुआ में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भभुआ में भीम आर्मी ने धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए भंग करने की मांग की है.

Kaimur News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भभुआ शहर के एकता चौक पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए भंग करने की मांग

भभुआ विधानसभा भीम आर्मी के अध्यक्ष बाबू खान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने की मांग की गई. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा.

मांगें नहीं मानी गई तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

धरने को संबोधित करते हुए बाबू खान ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो कैमूर जिले के विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही.

छात्रों ने सरकार पर लगाए उपेक्षा के आरोप

धरने में शामिल छात्रा पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है और परीक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kr patel

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >