भेकास विद्यालय में आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात, छात्रों के लिए खुले ज्ञान के द्वार

बीडीसी फंड से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ

बीडीसी फंड से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ भभुआ नगर. भभुआ प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भेकास में आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की गयी है. यह पहल बीडीसी सदस्य संध्या देवी के फंड से संभव हो सकी है, जिसे विद्यालय के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. लाइब्रेरी के शुरू होने से विद्यार्थियों को अब विभिन्न विषयों की पुस्तकों तक आसान पहुंच मिल सकेगी, जिससे अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. यह सुविधा खासकर उन छात्रों के लिए बेहद ही लाभकारी होगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. विद्यालय परिवार ने इस सहयोग के लिए संध्या देवी के प्रति आभार व्यक्त किया है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ नीतू कुमारी के नेतृत्व में संस्थान लगातार प्रगति कर रहा है. उनके मार्गदर्शन में शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. लाइब्रेरी के संचालन के लिए ऐश्वर्या सिंह को नोडल शिक्षक नियुक्त किया गया है, जो विद्यार्थियों को पुस्तक पठन के लिए प्रेरित करेंगी व लाइब्रेरी का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करेंगी. इस अवसर पर डॉ नीतू कुमारी ने कहा कि आधुनिक लाइब्रेरी से छात्रों को ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा. उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करना व उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार करना है. नयी लाइब्रेरी से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का अवसर मिलेगा व वे अपने लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >